निपुण मेला एवं मेगा पीटीएम कार्यक्रम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-डुलानियां में शुक्रवार को निपुण मेला एवं मेगा अभिभावक-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सुनीता ने बताया कि निपुण मेला बच्चों के सम्पूर्ण विकास में एक सकारात्मक कदम है। निपुण मेला के दौरान बच्चों के द्वारा टॉय मेकिंग, आर्ट, खिलौने बनाना, मॉडल बनाना, स्टोरी मेंकिंग, स्टोरी टेंलिंग, ग्रुप वर्क एवं रोल प्ले आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। निपुण मेला के दौरान बच्चों के द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों को आगुंतक अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा म्यूजिककल चेयर, नींबू दौड़,लटकन जलेबी जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पिलानी से RP लोकेन्द्र सिंह शेखावत बच्चों के सम्बलन के लिए उपस्थिति रहें। राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मेगा पीटीएम में अभिभावकों के साथ मीटिंग में विद्यालय की समस्याओं एवं विकास पर विचार- विमर्श किया गया। निपुण मेला के दौरान विधुत विभाग डुलानिया से एईएन अनिल लमोरिया की तरफ से कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों को पुत्र जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री कृष्ण भोग करवाया गया। राजस्थान ग्रामीण बैंक डुलानिया से किरण कुमारी एवं गुन्जन सैनी भी निपुण मेला में अवलोकन में उपस्थित रहे। सभी आगंतुक अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा साफा, माल्यार्पण एवं प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समस्त विद्यार्थियों के खीर-जलेबी के साथ श्री कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया। निपुण मेला प्रभारी पूजा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, विनिता, रेशमी जांगिड़, इन्दुबाला, पूजा बेसिक कम्प्यूटर, पूजा, मोनिका, पूनम, प्रियंका एवं संगीता उपस्थिति रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!