राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के आठवें दिन सडक सुरक्षा संबंधी गतिविधियां आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के तहत जिले में 31 जनवरी तक संचालित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के आठवें दिन परिवहन निरीक्षक रविदत्त शर्मा द्वारा मैक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल खैरथल में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर सडक सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई। जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान सडक सुरक्षा से संबंधित विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता विद्यार्थियों को माह के अंत में पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सडक जनजागरूकता बढाने हेतु यातायात नियमों की जानकारी वाली पुस्तिका/पम्पलेट वितरित किए गए। इसी प्रकार अभियान के तहत परिवहन निरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्वारा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के शीतल कट के पास वाहनों के ड्राइवरों को लेन सिस्टम में चलने एवं फॉग में गाडी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। साथ ही सडक जन जागरूकता बढाने हेतु ड्राइवरों को यातायात नियमों की जानकारी वाली पुस्तिका/पम्पलेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सडक सुरक्षा अभियान के तहत विभागीय समन्वय से सडक सुरक्षा के क्षेत्रा में समझाइश, प्रवर्तन कार्रवाई, जनजागरूकता, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!