पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

अलवर: शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित MITRC कॉलेज में पेपर लीक मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 605/2025 के तहत लगातार जांच की जा रही है। बताया गया कि इससे पहले इस मामले में आरोपी सुरेंद्र और कृष्ण को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो अन्य और आरोपियों की पहचान की, जिनमें हेमंत निवासी बिहार तथा नरेश कुमार शर्मा निवासी गुहाणा, सोनीपत (हरियाणा) शामिल हैं। दोनों आरोपियों को 4 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया, जहां गहन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को पुनः न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच वृत्त अधिकारी ग्रामीण शिवानी (आईपीएस) के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!