अलवर: शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सवारी की जगह जरूरत से ज्यादा सामान लादकर चल रहे एक ई-रिक्शा का अगला हिस्सा अचानक चलते समय धराशाई हो गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त ई-रिक्शा के आगे बैठे बच्चों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को संभाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक सामान भरा हुआ था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए ओवरलोडिंग करते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह: ई-रिक्शा पलटने से बच्चे घायल, प्रशासन पर उठे सवाल
By -
January 09, 2026
0
Tags: