जयपुर: फेडरेशन ऑफ़ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्रीज के बेंगलुरु में संपन्न राष्ट्रीय चुनाव में फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान के ईसविंदर सिंह को चुना गया। संपूर्ण भारत से चुने गए कार्यकारिणी के सदस्यों ने साधारण सभा में सिंह को ऐतिहासिक रूप से तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया एवं कर्नाटक बेंगलुरु के मनोज कुमार सिंह को महासचिव घोषित किया, फेडरेशन के प्रवक्ता महेश शर्मा ने बताया सभा में गुजरात के प्रतिनिधि दीपक टीना भाई पटेल, ध्रुव त्रिवेदी, गोपाल मोदी, डॉ.हरपाल यादव दिल्ली से अरुण मल्होत्रा, मनीष पोद्दार, दक्षिण भारत से गुरु शास्त्री मठ, अजीत राय, शंकर नारायण उपस्थित थे। उपाध्यक्ष पद पर कलित भंडारी, अरुण मल्होत्रा, हरपाल यादव चुने गए। प्रमोद भंडारी कोषाध्यक्ष चुने गए, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर दीपक पटेल, नरेश बंसल, मेला कमेटी प्रमुख हिमांशु सहगल बने। लक्ष्मीकांत जैन मेला कमेटी उपाध्यक्ष घोषित हुए सिंह ने कहा कि हमारा कार्य भारतीय नेचुरल स्टोंस को नए आयाम देना एवं विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना रहेगा।
जयपुर के ईसविंदर सिंह फिगसी के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
By -
January 09, 2026
0
Tags: