जयपुर: भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) डेलीगेट्स में होने वाली इस कार्यकारिणी एवं गवर्निंग बॉडी की मीटिंग के प्रति बहुत उत्साह है। कई वर्षों की प्रतीक्षित यह मीटिंग जयपुर में होने जा रही है। यह जयपुर एवं राजस्थान के लिये गौरव की बात है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि विभिन्न विषयों पर इस दो दिवसीय 10 व 11 जनवरी की कॉन्फ्रेन्स में उद्योग तथा व्यापार नीतियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कानूनों में व्यावहारिक संशोधन प्रस्तावित किये जायेंगे। आने वाले सभी डेलीगेट्स कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, होटल ओम टॉवर एवं स्वास्तिक होटल, पोलोविक्ट्री पर निरन्तर रेल मार्ग, हवाई मार्ग तथा रोड़ से आते जा रहे हैं। यद्यपि कोहरे से आने वालों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब के ऑडिटोरियम में कॉन्फ्रेन्स आयोजित होगी तथा लंच की व्यवस्था भी कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में ही की गयी है। डेलीगेट्स की डिनर की व्यवस्था जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल चोखी ढाणी पर की गयी है। 11 जनवरी को होने वाली कॉन्फ्रेन्स का वेन्यू होटल ओम टॉवर का सभागार रहेगा तथा रिवोल्विंग रिस्टोरेन्ट पर लंच का आयोजन होगा। आये हुये डेलीगेट्स ने चर्चा में बताया कि व्यापारिक ठगी जो असामाजिक तत्वों का व्यापार में दबदबा होता जा रहा है। माल लेते हैं और पेमेन्ट चैक से करते हैं तथा चैक को बाउन्स करा देते हैं। पुलिस धारा 138 में मामला दर्ज करने की बात करती है। धारा 138 के मामलों का कभी निर्णय होता ही नहीं है। ऐसे छद्म लुटेरों के हौसले बढते जा रहे हैं। कल की मीटिंग में इस पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। लोकल टू ग्लोबल को विशेष मुद्दा बनाया जायेगा। अब गांव के कारपेन्टर, चर्मकार, लुहार, चूना मिस्त्री, जुलाहा को गांव में रोजगार इस तरह मिलें कि उनकी उत्पादित वस्तुओं का निर्यात सुनिश्चित किया जायें। देश का हैण्डीक्राफ्ट इसमें विशेष स्थान रखता है।
3/related/default