जेसीबी से पार्क-मंदिर की दीवार तोड़ी, गुंडों को बुलाकर कॉलोनी- वासियों को दी कब्जे की धमकी, मामला दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक पार्क व मंदिर की दीवार तोड़कर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में पृथ्वीसिंह पुत्र लाखुसिंह, जाति राजपूत, निवासी 83 विराट नगर, उदासर रोड, बीकानेर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिवादी के अनुसार घटना 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे की है, जब आरोपीगण जेसीबी लेकर मौके पर आए और पार्क व मंदिर की दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जबरन पार्क व मंदिर में प्रवेश किया। तेज आवाज सुनकर जब कॉलोनीवासी बाहर आए तो आरोपियों ने मौके पर चार-पांच अन्य गुंडों को बुला लिया और धमकाते हुए कहा कि उन्होंने दीवार तोड़ी है और अब पार्क व गली पर कब्जा करेंगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दहशत का माहौल बना दिया।पुलिस ने नामजद आरोपियों में रामस्वरूप पुत्र निवासी उदासर, सीताराम, विराट नगर, बीकानेर, रविन्द्र बिश्नोई पुत्र निहालचंद निवासी तिवाड़ी क्लासेज के पीछे, भानी कॉलोनी, बीकानेर तथा जेठाराम मेघवाल पुत्र गंगाराम मेघवाल निवासी मकान नं. 43, सनराइज लाइब्रेरी के पास, ज्ञानदीप कॉलोनी, बीकानेर को शामिल किया है। पुलिस नें इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!