डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): इंटेक झुंझुंनू चैप्टर का उद्धाटन झुंझुंनू जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने डूंडलोद शिवगढ मे किया। अशोक सिंह ठाकुर चेयरमैन इंटेक, चैप्टर कन्वीयर राघवेन्द्र सिंह डूंडलोद, अतुल खन्ना कन्वीनर, जिला कलेक्टर ने इंटेक के माध्यम से कहा कि हम सबको मिलकर पुरानी धरोहर हवेली, छतरी, बावड़ी आदि को बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा वरना आने वाली पीढ़ी हमे माफ नही करेगी। इंटेक झुंझुनू चैप्टर के उद्धाटन समारोह मे भाजपा नेता शंकर लाल शर्मा ने हेरिटेज हवेलिया, मंदिरो के संरक्षण मे अहम योगदान रहा इसके लिए जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, इंटेक चैयरमैन अशोक सिंह ठाकुर द्वारा प्रतिक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
3/related/default