डॉ.मालानी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0


दिल्ली/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी खासकर झुंझुनूं जिले के सामाजिक सरोकार के सशक्त हस्ताक्षर व युवा भाजपा नेता डॉ.मधुसूदन मालानी ने भाजपाई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन से शिष्टाचार भेट की। इस अवसर पर डॉ.मालानी ने नितीन नबीन को उनके लिखित कर्मयोगी की एक प्रति भेट की। नबीन डॉ.मालानी के द्वारा किए गये सामाजिक सरोकार के कार्यों को लेकर बहुत प्रभावित हुए और कहा कि आप जैसे ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं से ही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के राजनीतिक पटल पर यह मुकाम हासिल किया है। डॉ.मालानी ने शेखावाटी में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी अपने विचारों से अवगत करवाया व आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर आश्वस्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!