सिंघाना बायपास सर्किल पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच का भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना बायपास सर्किल पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच का सिंघाना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंघाना भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोहन लाल गुप्ता मौजूद रहे। मंडल महामंत्री विजेंद्र जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा। इस दौरान पूर्व वाइस चेयरमैन विक्रम सिंह, बालकिशन सोमरा, पवन चौधरी, पूर्व सरपंच नरेश गुप्ता, राजू सैनी, ललित जांगिड़, बलवीर, राजपाल, बिल्लू, पार्षद अमित शर्मा, पार्षद हेमंत शर्मा, पार्षद परमानंद शास्त्री सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!