स्वदेशी मेला सूरजगढ़ का भूमि पूजन संपन्न, 16 से 26 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन सूरजगढ़

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वदेशी जागरण मंच एवं सूरजगढ़ नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला 2026 का भूमि पूजन कार्यक्रम नया बस स्टैंड परिसर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। भूमि पूजन पंडित प्रविण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सूरजगढ़ नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती पुष्पा सेवाराम गुप्ता, जिला संघ चालक अनिल गुप्ता, विभाग संयोजक बालकृष्ण शर्मा, मेला प्रमुख विक्रम सिंह राठौड़, विभाग सह संयोजक ब्रह्मदत्त मीणा, सूरजगढ़ खंड संघ चालक सुरेंद्र तंवर, सिंघाना खंड संघ चालक दिनेश शर्मा, सेवा भारती से महेंद्र सैनी, विकास शर्मा, सज्जन जांगिड़, संदीप शर्मा, संजय गोयल, राकेश नांदवाला, राहुल शर्मा, अनिरुद्ध राठौड़, सज्जन अग्रवाल, अनिल अनमोल सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों एवं देशी उद्यमियों को सशक्त करने का सशक्त माध्यम है। मेले के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मेला प्रमुख विक्रम सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि यह स्वदेशी मेला 16 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक नया बस स्टैंड, सूरजगढ़ में आयोजित होगा। जिसमें स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, घरेलू उद्योगों के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने नगर पालिका की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नगर के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भूमि पूजन के साथ ही मेले की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधारकर स्वदेशी को अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!