झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ईडब्ल्यूएस आरक्षण व उसकी विसंगतियों को लेकर विप्र सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने एक बयान में कहा कि दो वर्ष पूर्ण होने पर सवर्ण समाज के मुद्दे लंबित है और इस समाज की अनदेखी की जा रही है। ईडब्ल्यूएस वर्ग व सामान्य वर्ग में राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य, माथुर, कायस्थ, जैन, मुस्लिम और अन्य अनारक्षित वर्ग आता है। सरकार को बने हुये दो वर्ष पूर्ण हो चुके है लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। बसावतिया ने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में इस वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिये ईडब्ल्यूएस बोर्ड, विप्र कल्याण बोर्ड, देवस्थान बोर्ड, राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल, अग्रसेन बोर्ड आदि के संचालन हो रहे थे लेकिन वर्तमान में उक्त बोर्डो का कोई अता पता नहीं है, जिससे इस वर्ग के बच्चों को और पंडित, पुजारी व अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है व सवर्ण वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मांग की है कि उक्त बोर्डों का तुरंत गठन करे ।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर इस बजट में निर्णय ले सरकार: महेश बसावतिया
By -
January 10, 2026
0
Tags: