चिड़ावा पंचायत समिति ने ग्राम पंचायतों को अतिक्रमण चिन्हित कर सूचना भेजने के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत समिति चिड़ावा की ओर से ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण के मामलों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। विकास अधिकारी पंचायत समिति चिड़ावा द्वारा जारी आदेश में सभी ग्राम विकास अधिकारियों व प्रशासकों को अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चारागाह, तालाब व गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि संबंधित ग्राम पंचायतों में स्वामित्व एवं अतिक्रमण से जुड़े सभी मामलों का विवरण तैयार कर रजिस्टर संधारित किया जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में संकलित कर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भिजवाई जाए। यह आदेश जिला परिषद झुंझुनूं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है। पंचायत समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी ग्राम पंचायतें निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!