प्लास्टिक मांझे से रहे दूर यह जिंदगी के लिए है बड़ा घातक: गणेश हलवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई ने बताया कि आगामी मकर संक्रांति को लेकर पतंगबाजी का बच्चों में काफी उत्साह है, साथ ही ध्यान रखने योग्य बात यह भी है कि इन दिनों हमारे जिले में चाइनीज मांझा या कहे प्लास्टिक मांझा, जिसका हमारे जिले में बहुत ज्यादा चलन हो रहा है, जो की हर प्राणी के लिए प्राणघातक हथियार से कम नहीं है। गणेश हलवाई ने बताया कि अपने बच्चों को व और भी सभी लोगों को समझाए कि प्लास्टिक मांझे का बहिष्कार करें, जिससे बेजुबान व निर्दोष लोगों की जिंदगी सुरक्षित रहे। साथ ही गणेश हलवाई ने जिला प्रशासन व नगर परिषद से भी मांग की है कि ऐसे प्लास्टिक मांझे की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि जिले में कम से कम प्लास्टिक मांझे का उपयोग हो। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति एक दान पुण्य का पर्व है, जिसे सुख शांति से मनाना चाहिए। किसी जीव का अहित न हो, इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पक्षियों के दाने पानी के समय पतंगबाजी न करे। ध्यान रखें सुबह व शाम को यह बेजुबान अपने भोजन की तलाश में निकलते हैं, इनका भी विशेष ध्यान रखें। प्लास्टिक मांझा एक धातु मिश्रित मांझा है, जो की हर तरह से प्राण घातक सिद्ध होता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!