झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं निवासी कोलकात्ता प्रवासी भामाशाह श्री सत्यनारायण नंदकिशोर कारुण्डिया द्वारा श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी के मौसम में कोई ना ठिठुरे अभियान के अंतर्गत शनिवार अपराह्न 12.30 बजे कंबल वितरण कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित खेतान धर्मशाला के आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की और से ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि श्री गोपाल गोशाला के निवर्तमान मंत्री नेमी अग्रवाल, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सुभाष पारीक, व्यापारी महेश खेतान एवं खेतान धर्मशाला के मैनेजर हरिप्रसाद का दुपट्टा औढाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। विदित है कि सर्दी के इस मौसम में संस्था की ओर से लगातार कंबल वितरण का अभियान जारी है, जो कि मकर संक्रांति, 14 जनवरी तक रहेगा।
3/related/default