सिंधी लैंग्वेज लर्निंग परीक्षा का हुआ आयोजन, 61 बच्चों ने दी परीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद व भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में झूलेलाल धर्मशाला में सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स की परीक्षा का आयोजन किया गया। योगिता इसरानी ने बताया कि परीक्षा को लेकर दोपहर 12 से 2 बजे तक सर्टिफिकेट परीक्षा एवं 12 से 3 बजे तक एडिशनल डिप्लोमा परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 93.75 प्रतिशत बच्चों ने भागलिया। कुल 61 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन सुपरवाइजर भारती आसवानी, शिक्षामित्र ऋचा एवं योगिता इसरानी ने किया। इस दौरान पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भारतीय सिंधु सभा कार्यकारिणी इकाई अध्यक्ष झामनदास सबनानी, सदस्य शीतलदास इसरानी, तुलसीदास हरचंदानी, हेमंतदास फुलवानी, सुरेश चंद एवं उद्धव दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!