कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों को वितरित की गई जर्सियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सजिया में सर्दी के मौसम को देखते हुए समाजसेवी द्वारा विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित की गई। जर्सियां पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गुंसी निवासी समाजसेवी छोटूराम प्रजापत ने विद्यालय में कक्षा 1 से 6 तक अध्ययनरत 49 विद्यार्थियों को जर्सियां प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सुप्यार मीणा ने बताया कि समाजसेवी छोटूराम प्रजापत ने बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग किया है, जिससे ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को राहत मिल सके एवं उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा समाजसेवी छोटूराम प्रजापत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय स्टाफ ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सुप्यार मीणा, नेहा गुप्ता, दीप्ति बंसल, कुसुमलता बैरवा, प्रियंका चौधरी एवं सत्यनारायण खंगार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!