साईबर अपराधों के मामले में चार गिरफ्तार: एक बोलेरो कार, 5 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन व एक चैक बुक जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना पुलिस व डीएसटी टीम टोंक ने साईबर अपराधों की रोकथाम को लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक बोलेरो कार, 5 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन व एक चैकबुक को जब्त किया है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार साईबर अपराधों की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा भिन्न-भिन्न तरीकों से साईबर फ्रोड कर लोगो के बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी बनवारी लाल मीणा निवासी आदलवाडा कला थाना चौथ का बरवाडा सवाईमाधोपुर, भीमसिंह मीणा निवासी गम्भीरा सवाईमाधोपुर, देवीशंकर मीणा निवासी आदलवाडा थाना चौथ का बरवाडा सवाईमाधोपुर व मनोजकुमार मीणा निवासी जडवता सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों से एक बोलेरो कार, 5 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन व एक चैकबुक को जब्त किया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की है, जिससे अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध 10 साईबर मामले दर्ज है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!