सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल काजड़ा में विधायक पितराम सिंह काला के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय का 28वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, अध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, विशिष्ट अतिथि सत्यवीर सिंह धतरवाल, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, अनिल जांगिड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, उप सरपंच राकेश कुमावत आदि रहे। समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। विद्यालय परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का साफा व पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। संस्था निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। विधायक पितराम सिंह काला, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक धर्मपाल गांधी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
3/related/default