झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बेसहारा गौवंश की दुर्दशा को लेकर आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) ने अपने लेखों में जिले की गौशालाओं के प्रबंधकों व स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया था। झुन्झुनू श्री गोपाल गौशाला के संचालक मंडल ने एक अनुकरणीय पहल की है कि बेसहारा गौवंश को गौशाला व नंदीशाला में आसियाना देने का अभियान बसंत पंचमी से शुभारंभ कर आगामी होली तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए गौशाला के अध्यक्ष व मंत्री ने अभियान के बारे में बताया कि शहर का कोई भी गौभक्त व सम्मानित नागरिक या स्थानीय प्रशासन इस समयावधि में बेसहारा गौवंश को श्री गोपाल गौशाला या बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में लेकर आ सकते हैं। निश्चित रूप से इस अनुकरणीय पहल का जिले की सभी गौशालाओं के प्रबंधकों को अनुसरण करना चाहिए। सम्मानित नागरिक की भी गौवंश के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए कि जहां भी झुन्झुनू में बेसहारा गौवंश या नंदी वंश दिखाई दे तो उसको लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाएं या खुद गौशाला या नंदीशाला भिजवाने की व्यवस्था करें। यही गौवंश के प्रति निष्ठा व समर्पण होगा कि उनकी वजह से बेसहारा गौवंश को आसियाना नसीब हुआ है ।
3/related/default