डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): माता सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती मनाई, जिसमें कस्बे के गणमान्य नागरिको ने भाग लिया और माता सावित्री बाई फुले की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीताराम सैनी नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी सभा डूंडलोद ने माता सावित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि किस प्रकार फुले दंपति का जीवन संघर्ष भरा रहा। महात्मा फुले और माता सावित्री बाई फुले ने जो महिला शिक्षा के लिए अलख जगाई थी, उसकी बदोलत ही आज हमारी बहन बेटियां बड़े बड़े पदो पर आसीन हैं। इस मौके पर शंकर लाल शर्मा भाजपा नेता, सुभाष चंद्र भूत, समाजसेवी सीताराम सैनी, महेश चंद भादुपोता, ललित अग्रवाल, वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, मदनलाल स्वामी, राधेश्याम सैनी, गंगाधर किलानिया, ओमप्रकाश बुलडक, ललित किशोर सरवन बीकानेर, दिनेश मेड, लालचंद सोनी, नंदलाल सैनी, उमेश शर्मा, मनोहर लाल सैनी, किशन उदावत, करण सिंह, मनोहर लाल जांगिड़, सतीश जसरपुरिया, सरवन दाङिया, उमेश टेलर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
3/related/default