बीकानेर। बीकानेर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कोटा स्थित रघुराई इंडोर कॉम्प्लेक्स, नयापुरा में आयोजित 32वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2025 में पदक जीतने वाली खिलाड़ी दिव्यांशी, खुश स्वामी एवं मोहित शर्मा का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
चयनित तीनों खिलाड़ी 13 से 15 जनवरी 2025 तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 39वीं सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2025 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश हर्ष एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ व अभिरुचि ताइक्वांडो एकेडमी आर्मी में प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी दिव्यांशी को कर्नल प्रशांत जामवाल ने भी बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेंद्र बुडानिया ने बताया कि अभिरुचि ताइक्वांडो एकेडमी में नायब रिसलदार ब्रजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं कोच अनिल बिशु द्वारा दी जा रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग के कारण खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।