बीकानेर। मैढ़ क्षत्रिय सोनी ट्रस्ट भवन, रानी बाजार बीकानेर में रविवार को ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक क्षत्रिय सरकार भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष बद्री नारायण डांवर ने की। बैठक के प्रारंभ में चंपाराम डांवर ने नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष बद्री नारायण डांवर एवं कोषाध्यक्ष लीलाधर बुटण के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन हेतु लालचंद धूपड़ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके पश्चात संस्थापक ट्रस्टी चंपाराम डांवर ने गणेशलाल सहदेवड़ा को अध्यक्ष, लीलाधर बुटण को सचिव एवं मांगीलाल कुकरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का अनुमोदन शिवकुमार मांडण एवं बृजमोहन कड़ेल ने किया, जिसे उपस्थित सभी ट्रस्टियों ने हर्षध्वनि के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
चुनाव अधिकारी लालचंद धूपड़ ने नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा की। इसके बाद निवर्तमान एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में ट्रस्टी हनुमान प्रसाद डांवर, गोपालदास तोषावड़, राधेश्याम मोसुण, भंवरलाल कांटा, रामचंद्र जोड़ा, विनोद लावट, संजय कुमार बुटण, अमित मांडण, घनश्याम जोड़ा, सत्यनारायण मांडण एवं गोपाल भुण सहित अनेक ट्रस्टी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।