बीकानेर: बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए दोनों गांवों शोभासर और रावतसर बड़ी ढाणी में जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीटीयू जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती शारीरिक बिमारियों जैसे बीपी, शुगर और हृदय संबंधी गंभीर रोगों की समय पर पहचान करना और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं जोड़ना था। इस अवसर पर दानदाता रिपुदमन और सुश्री नरेन्द्र कौर तथा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की तरफ से राजकीय विद्यालय शोभासर और राजकीय विद्यालय रावतसर बड़ी ढाणी कुम्हारन में एक-एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया। विगत कई वर्षो से इन गावों के राजकीय विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल की समस्या थी। शिविर प्रभारी डॉ अनु शर्मा ने ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, रक्त शर्करा जांच तथा पोषण व स्वच्छ जीवनशैली पर उपयोगी जानकारी दी गई। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श की सुविधा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गईं। डॉ.अनु शर्मा, डॉ.प्रीति पारीक, नटवर सिंह और साकेत जांगिड़ ने इस शिविर के सफलता पूर्वक आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और बीटीयू द्वारा प्रदत्त गई सेवाओं का लाभ उठाया। कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम करने के लिए हमेशा तत्पर है। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर न केवल ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाते हैं, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूसीईटी प्राचार्य डॉ.परबंत सिंह संधू ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है क्योंकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही हम अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान परिदृश्य में हर मानव के लिए स्वस्थ जीवनशैली आवश्यक है। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, दानदाता रिपुदमन और नरेंद्र कौर द्वारा वाटर कूलर भेंट
By -
December 23, 2025
0
Tags: