2 दर्जन गौ वंश से भरा कंटेनर जब्त, पुलिस व गौ सेवकों ने की गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवादल ने कार्रवाई करते हुए पुलिस के सहयोग से 2 दर्जन गौ वंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि गौ वंश से भरा हुआ कंटेनर क्षेत्र के गांव चिकाना से रात्रि के समय रवाना हुआ था। सूचना पर निवाई गौ सेवादल के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर का पीछा किया और टोंक रोड स्थित दशहरा मैदान के पास उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर का टायर निकल जाने के बावजूद भी चालक तेज गति से वाहन दौड़ाता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। गौ सेवादल की सतर्कता व पुलिस की मौजूदगी से स्थिति को नियंत्रित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कंटेनर को क्रेन की सहायता से गौशाला भिजवाया गया, जहां सभी गायों को सुरक्षित रखा जाएगा। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व गो सेवा दल ने किया। घटनास्थल पर भारी पुलिस जाप्ता सहित कई गौ भक्त व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!