ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, तेज आवाज वाले साइलेंसर लगी 5 रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज वाले अवैध साइलेंसर लगी 5 रॉयल एनफील्ड बाइकों को जब्त किया। यह कार्रवाई एसपी और सीओ के निर्देश पर की गई। ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान एक बाइक पर पुलिस का स्टीकर भी लगा मिला, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनधिकृत साइलेंसर, फर्जी नंबर प्लेट या सरकारी विभागों के स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी यातायात पुलिस ने तेज साइलेंसर लगी 7 मोटर साइकिलों को जब्त किया था। ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!