वृद्धजनों की सेवा करना ही परम धर्म है: दीपक राज जैन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय कन्या महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर को लेकर श्यामा प्रसाद सामुदायिक भवन में प्रथम सत्र की शुरुआत प्रार्थना एवं योग के साथ की गई। योग व प्रार्थना के बाद छात्राओं ने साफ सफाई करके श्रमदान किया। उसके बाद वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया एवं वृद्धजनों की सेवा कर आशीर्वाद लिया। वृद्धजनों के साथ में बैठकर बातचीत की एवं अपनापन महसूस किया। इसके बाद सभी बुजुर्गों के साथ मिलकर अल्पाहार किया। इस दौरान वृद्धाश्रम के बाहर साफ सफाई की। जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सीएल मीना ने शिविर की गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासन के साथ सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्य अतिथि नोडल प्राचार्य डॉ.दीपकराज जैन एवं विशिष्ट अतिथि कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.प्रीति जैन ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मीना ने बताया कि नोडल प्राचार्य दीपकराज जैन ने स्वयंसेवकों को सेवा के साथ शिक्षा ग्रहण करने एवं एनएसएस की गतिविधियां से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल पर इवेंट क्रिएट करके अपलोड करना चाहिए ताकि आपके इवेंट को सब देख सके। इसके साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। एनएसएस में सिर्फ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए ही सेवा से नहीं जुड़े, इसको जीवन में उतारें। कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.प्रीति जैन ने स्वयंसेवकों से समाज के प्रति सेवाभाव और सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ से सुनील वर्मा, महेश परिडवाल सहित सभी वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!