पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र फाउंडेशन शाखा पिलानी व लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट शाखा पिलानी की और से प्रसूता स्त्रियों के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) पिलानी में प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में प्रसूता स्त्रियों के वार्ड हेतु कम्बल वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष संत कुमार निर्मल, तहसील प्रभारी गिरधारी लाल पांडे, मीडिया प्रभारी डॉ.आरके गौड़, नरेन शर्मा व अनेक कार्यकर्ताओं व अस्पताल के विशिष्ठ कर्मचारीयों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू क्रांति सेना, पिलानी के प्रदेश सचिव लोकेश कुमार डाडा, प्रशांत शर्मा, सौरभ सड़ोदिया, करण शर्मा, कुणाल शर्मा, मोहित, अमन, जायेश, रौनक शर्मा अतुल स्वामी, मानव स्वामी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इसके अतिरिक्त पिलानी व आसपास के सभी मंदिरों के पुजारियों को भी कम्बल वितरित किए गए। इस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.आरपी पारीक ने की, मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पिलानी शहर के वरिष्ठ ज्योतिषी पंडित पतराम शर्मा को अतिथियों द्वारा कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
पिलानी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर कम्बल वितरण कार्यक्रम
By -
December 29, 2025
0
Tags: