सुशासन पखवाड़ा के तहत विकास रथ यात्रा, जनसुनवाई व विकास कार्यों का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भजन लाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान – नव उत्थान, नई पहचान” अभियान के अंतर्गत सुशासन पखवाड़ा के दौरान विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक राजेन्द्र भांबू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत चनाना, किठाना, गिडानिया एवं नगर पालिका सुलताना में जनसुनवाई आयोजित की गई। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए। जनसुनवाई के दौरान विधायक राजेन्द्र भांबू ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, पारदर्शिता और विकास पहुँचाना है। विकास रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समग्र विकास के संकल्प को दोहराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!