सर्व हिन्दू समाज के द्वारा बांग्लादेशी प्रधानमंत्री युनुस खान का जलाया गया पुतला

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बांग्लादेश में वहां की हत्यारी सरकार जो जनता के द्वारा गरीब निर्दोष हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ झुंझुनू शहर के सर्व समाज के हिन्दुओं के द्वारा बांग्लादेशी प्रधानमंत्री युनुस खान का पुतला जलाया। इस अवसर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी ने बंगलादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार व उनकी निर्मम हत्याओं को लेकर रोष प्रकट करते हुए सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश को जो भी सहायता भारत सरकार के द्वारा दी जा रही है, उसे तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। संदीप गोयल ने भी बोलते हुए वहां रह रहे हिंदुओं की जान माल की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। मातृशक्ति मंजू चौहान ने हिन्दू बहन बेटियों की सुरक्षा की मांग मीडिया के माध्यम से भारत सरकार से की। कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद राकेश सहल, मातृ शक्ति मंजू चौहान, ममता शर्मा, रानी ठठेरा व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!