मनसा माता गेट से शुरू हुआ ‘अरावली बचाओ अभियान’

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के मनसा माता गेट से सोमवार को अरावली बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का नेतृत्व अरावली बचाओ समिति के संयोजक एवं पर्यावरण प्रेमी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में नारेबाजी की और सरकार से मांग की कि वह कोर्ट में याचिका दायर कर इस फैसले को वापस करवाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि 100 मीटर के दायरे में नहीं आने वाली पहाड़ी क्षेत्रों को भी नष्ट किया गया, तो इससे अरावली पर्वतमाला को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे कई वन्य जीवों का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ सकता है। इसी के विरोध में मनसा माता गेट से अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत गांव-गांव और ढाणियों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में भी लोग अरावली बचाओ अभियान के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला वापस लेना ही पड़ेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!