सूरजगढ़ विधानसभा में पेयजल संकट शीघ्र ही दूर होगा: संतोष अहलावत

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना के अंतर्गत 1092 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी है। इस परियोजना से क्षेत्र के 285 गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वर्षों से चली आ रही पानी की किल्लत का समाधान होगा। पूर्व सांसद अहलावत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन (सुराज) यात्रा रथ के दौरान मोई सद्दा, पुहाणिया, श्यामपुरा, मणाणा, शाहपुरा एवं गाड़ाखेड़ा गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, सुशासन के प्रयासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत, रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, सुखवीर मील, भाजपा नेता विकास भालोठिया, मोई सद्दा सरपंच माया देवी, विधानसभा संयोजक सुशील गुर्जर, बुहाना भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, पूर्व बुहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, बुहाना ग्रामीण मंडल महामंत्री बालकिशन सोमरा, विजेन्द्र कुमार, भरत बोहरा, सहायक विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, मंडल संयोजक सुरेश खांदवा, नरेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चेतराम, राजकुमार जांगिड़, नरेश कुमार, चंद्रभान यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका सूरजगढ़ विक्रम सिंह, खुशीराम मील, विजेन्द्र भास्कर, राजेन्द्र भास्कर, प्रिंसिपल सुमित्रा स्वामी, मनोज चौधरी, रमेश धानका (चितौसा), रधुवीर भास्कर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!