झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन मेडता सिटी, जिला नागौर में किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के साथ ही झुंझुनूं जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
3/related/default