झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का पुरोहितों की बगीची में आगमन पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सूरजगढ़ से जयपुर प्रस्थान करते हुए झुंझुनूं पहुंचने पर पुरोहितों की बगीची में सर्वप्रथम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद खाजपुरिया एवं पुरोहितों की बगीची के सचिव शिवचरण पुरोहित द्वारा माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों राजेंद्र शर्मा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बगड़, चिरंजी लाल चोमॉल, मलसीसर, पवन शर्मा देरवाला अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण महासभा झुंझुनूं, पवन पुजारी पूर्व उपाध्यक्ष नप, झुंझुनूं, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, रमेश चंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, संजय शर्मा प्रधानाचार्य, किसन छक्कड़, शुभकरण चोपदार, राजेश वालिया, कैलाश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, रामोतार शर्मा, कांति प्रसाद ढंड, गोपी पुरोहित, नीरज शर्मा, रामस्वरूप खाजपुरिया, उम्मेद खाजपुरिया, राजू वर्मा, रमेश चोमॉल, नरेश पुरोहित, विजय सैनी, विपिन छक्कर, पूनम पुरोहित, राकेश सैनी सहित काफी संख्या में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी तिवाड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। घनश्याम तिवाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा कांग्रेस के समय से चले आ रहे देश विरोधी कानूनों में संशोधन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी का किया स्वागत एवं अभिनंदन
By -
December 22, 2025
0
Tags: