बज्जू पुलिस नें बोलेरो कैम्पर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना बज्जू ने वाहन चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए चोरी की गई बोलेरो कैम्पर गाड़ी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर 2025 की रात को नरपत पुत्र घेवरराम ओड, निवासी बीकमपुर के घर के आगे खड़ी बोलेरो कैम्पर संख्या RJ21 GC 8059 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपा गया।

आईजी व एसपी के दिशा निर्देशन पर थानाधिकारी बज्जू जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो कैम्पर चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी को खरीदने वाले दो आरोपियों नरपत सैन पुत्र कानाराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी पाबुनगर खुडियाला तथा प्रेम सिंह राठौड़ पुत्र चैन सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेन्दलो की ढाणियां, दोनों थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार कर चोरी की गई बोलेरो कैम्पर बरामद की है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल किशनलाल एवं कांस्टेबल विजय भाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!