बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना बज्जू ने मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना बज्जू में गिरधारीराम पुत्र नखताराम सुथार निवासी ग्रांधी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 24 अगस्त 2025 को उसकी मोटरसाइकिल नंबर RJ 07 VS 3155 को मांगीलाल सारण पुत्र मोहनलाल जाति विश्नोई निवासी मिठडिया चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर सक्षम धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह (59) को सौंपी गई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी व आईजी के निर्देशन में थानाधिकारी बज्जू जगदीश प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी मांगीलाल सारण (उम्र 22 वर्ष) निवासी मिठडिया को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल भगवानाराम एवं कांस्टेबल हनुमानराम शामिल रहे।