साहित्य परिषद इकाई बहरोड़ द्वारा साहित्य गोष्ठी व पौष बड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई बहरोड़ द्वारा साहित्य गोष्ठी व पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन रविवार को कंचन वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण बख़्श कल्याण, विशिष्ट अतिथि के रूप कोटपूतली जिला अध्यक्ष धूड़ा राम पदम, प्रांत उपाध्यक्ष उमेश चंद्र ‘चंदर’ उमेश चंद शर्मा रहे, कार्यक्रम की शुरुआत बहरोड़ इकाई अध्यक्ष कमल नयन शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना का गायन कर की गई तथा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्र कोविद ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। बहरोड़ इकाई महामंत्री डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में सप्तऋषि इकाई के विभिन्न साहित्यकारों एवं कवियों द्वारा स्वतंत्र विषयों पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गई। गजलों और देश के ज्वलंत मुद्दों पर दी गई प्रस्तुतियों ने सभी के मध्य ऊर्जा का संचार कर दिया। साहित्यकारों में उपस्थित कविगण नीमराणा इकाई अध्यक्ष सुनील शर्मा ‘आकाश’, महामंत्री धर्मपाल धरम, पावटा इकाई अध्यक्ष शिवम् शर्मा विशेष , नरेश जांगिड, प्रकाश प्रियम, प्रशांत शर्मा, वैद्य ओम प्रकाश जोशी, सूर्यकांत मीणा, बहरोड़ इकाई उपाध्यक्ष डॉ.नीलम यादव, वसंती यादव, डॉ.पीयूष गोस्वामी अनाम, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, गुरदयाल भारती, कमलकांत शर्मा, गिरधारी सिंह गिरधर, उमेश चंद्र 'चन्दर', कोटपूतली जिला अध्यक्ष धूडा राम पदम, कल्याण बख्श कल्याण, डॉ.सविता गोस्वामी ‘तेजस्विनी’, गिरधारी सिंह 'गिरधर', वैद्य ओमप्रकाश जोशी, राहुल शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बहरोड़ इकाई से पं.अशोक बोहरा, संजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, तरुण शर्मा, नवीन शर्मा, संगीता शर्मा, अंकित सेन, डेनिस कुमार,अनिल दौसौदिया सहित अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। मंच संचालन अक्षरा गोयल द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!