जयपुर: चंचल फाउंडेशन के तत्वावधान में जयगढ़ पैलेस, जगतपुरा, जयपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। चंचल फाउंडेशन से प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि जयपुर में रक्त की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है और ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर के दौरान कुल 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगा। आयोजन में फाउंडेशन के सदस्य एवं राजस्थान भाजपा के नेता चन्द्रमौली भारद्वाज तथा उनकी टीम के सदस्य जतिन राणा, संदीप सिंह एवं संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। साथ ही स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। चंचल फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
3/related/default