उप जिला कलेक्टर प्रीति मीणा ने ग्रामीणों की मांग पर किया अवलोकन

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

निवाई (लालचंद सैनी): चैनपुरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे श्मशान घाट व खेत खलिहान में जाने के लिए अंडरपास व गांव के पानी के निकास के लिए नाला बनवाने के लिए ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से मांग की थी, जिसको लेकर उप जिला कलेक्टर प्रीति मीणा ने मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। मौके पर मौजूद ग्रामीण रामस्वरूप गुर्जर, दीपक गुर्जर, रामकिशोर व्यास, रामकिशन गुर्जर, मनमोहन शर्मा, तपेंद्र गुर्जर, बद्री गुर्जर, हंसराज गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा, शिवराज गुर्जर व महेंद्र गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम मीणा को बताया कि ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते चैनपुरा के ग्रामीण श्मशान घाट व खेत खलिहान में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं रह जाएगा। इसके अलावा पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गांव में बरसात के दिनों में पानी भरेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने एसडीएम से ओवर ब्रिज के नीचे से अंडरपास व गांव के पानी के निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!