निवाई (लालचंद सैनी): गांव संग्रामपुरा में गैर मुमकिन तालाब में से अवैध रूप से मिट्टी खनन पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार नरेश गुर्जर ने एसडीएम प्रीति मीणा के निर्देशन में दो एलएनटी मशीनों व चार डंपरों को जब्त किया है। हल्का पटवारी मनोज गुर्जर व गिरदावर अजय यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासक द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव के गैर मुमकिन सार्वजनिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पर तहसीलदार नरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे, जहां अवैध खनन होते हुए पाया गया। तहसीलदार गुर्जर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो एलएनटी मशीनों से चार डंपरों में मिट्टी भरते हुए पाया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने दोनों एलएनटी मशीनों एवं चारों डंम्परों को जब्त कर लिया। बता दें कि इन दिनों सरकार की जमीनों, चारागाह भूमि, सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान निवाई थाना अधिकारी घासीराम मीणा व पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्यवाही से इस काम में जुटे हुए लोगों पर कुछ अंकुश लग सकेगा।
संग्रामपुरा में गैर मुमकिन तालाब में अवैध खनन पर प्रशासन ने की कार्यवाही: एलएनटी मशीनों व चार डंपरों को किया जब्त
By -
December 27, 2025
0
Tags: