एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल, जगतपुरा में ‘एसआरएन यूथ फेस्ट–2025’ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर: एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल, जगतपुरा में एकदिवसीय ‘एसआरएन यूथ फेस्ट–2025’ का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रियu सहभागिता निभाई और नवाचार, लोकतांत्रिक विमर्श एवं वैश्विक दृष्टिकोण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आरजे कार्तिक रहे। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमेन रवि शंकर (आईएफएस, सेवानिवृत्त), विद्यालय डायरेक्टर उषा शर्मा, कैंब्रिज डायरेक्टर रविषा अग्रवाल, अपार शर्मा तथा विद्यालय प्रिंसिपल पल्लवी टंडन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एसआरएन यूथ फेस्ट–2025 के अंतर्गत तीन प्रमुख प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। एसआरएन शार्क टैंक (स्टार्टअप पिच): विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते रहे। मॉक पार्लियामेंट: संसदीय अनुकरण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण, संसदीय प्रक्रिया एवं सार्थक वाद-विवाद की सजीव प्रस्तुति दी। एसआरएन डिप्लोमैथॉन (यूएनजीए): जलवायु परिवर्तन, शांति, मानवाधिकार एवं सतत विकास जैसे वैश्विक विषयों पर प्रभावशाली कूटनीतिक संवाद हुआ। मुख्य अतिथि आरजे कार्तिक ने अपने संबोधन में कहा कि, “आज का युवा विचारशील, नवाचारी और जागरूक है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी सोच को सही दिशा देने, जोखिम उठाने और समाज के लिए समाधान खोजने का अवसर प्रदान करते हैं। यूथ फेस्ट जैसे आयोजन भविष्य के लीडर्स तैयार करने की प्रयोगशाला हैं।”
विद्यालय चेयरमेन रवि शंकर ने कहा कि, “शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और वैश्विक नागरिक तैयार करना है। शार्क टैंक, मॉक पार्लियामेंट और डिप्लोमैथॉन जैसे मंच विद्यार्थियों में नेतृत्व, नीति-निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सोच को विकसित करते हैं।”
विद्यालय डायरेक्टर उषा शर्मा ने बताया कि शार्क टैंक से छात्रों में उद्यमशीलता, मॉक पार्लियामेंट से लोकतांत्रिक समझ तथा डिप्लोमैथॉन से वैश्विक दृष्टिकोण का विकास होता है, जो उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

*पुरस्कार वितरण*

एसआरएन डिप्लोमैथॉन प्रतियोगिता में विक्रम आदित्य सिंह राठौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹11,000 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मॉक पार्लियामेंट श्रेणी में सारा दीक्षित ने प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए ₹11,000 का प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं शार्क टैंक श्रेणी में यशि एवं स्वस्ति की टीम ने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत कर ₹11,000 का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रत्येक श्रेणी में 10–10 विद्यार्थियों को कैश अवार्ड प्रदान किए गए। साथ ही प्रत्येक श्रेणी में कुल 9–9 विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,100, ₹3,100 एवं ₹1,100 के नकद पुरस्कार दिए गए। इस भव्य आयोजन में कुल लगभग ₹1,50,000 की नकद पुरस्कार राशि, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रिंसिपल पल्लवी टंडन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!