सिंघानिया विश्वविद्यालय की छात्रा ने राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष बीए आर्ट्स की छात्रा निर्मला पुत्री राम सिंह, गांव पदमपुरा, चिड़ावा) ने 27 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2025 तक आयोजित 15वीं राजस्थान सीनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप स्पर्धाओं में रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही, इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता श्रीगंगानगर (राजस्थान) में आयोजित की गई। निर्मला की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राज्य भर से आए खिलाड़ियों के बीच उन्होंने ट्रैक एवं फील्ड दोनों स्पर्धाओं में सराहनीय प्रदर्शन किया।इस अवसर पर सिंघानिया विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पीएस जस्सल ने कहा कि निर्मला द्वारा 100 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप स्पर्धाओं में रजत पदक प्राप्त करना एक सराहनीय उपलब्धि है, उनके इस प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का मान बढ़ा है। हम उन्हें इस सफलता के लिए बधाई देते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। सिंघानिया विश्वविद्यालय का खेल विभाग शेखावाटी क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन एवं अवसर प्रदान करने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के छात्र-छात्राएँ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!