पिलानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन धर्म सम्राट श्री चक्रपाणि जी महाराज व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला को महासभा की सर्वोच्च कोर कमेटी के अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया। इसके साथ ही कोर कमेटी का विस्तार करते हुए अशोक कुमार योगी, पत्रकार विनोद गौतम, जवाहर लाल जाट व भागीरथ सिंह पिलानियां को कोर कमेटी के सदस्य मनोनीत किया। प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला व मनोनीत सदस्यों का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता व सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण निश्चित रूप से अखिल भारत हिन्दू महासभा अपने उद्देश्यों को पूरा करेगी। अपने मनोनयन पर डॉ.झेरलीवाला ने पूज्यनीय सनातन धर्म सम्राट श्री चक्रपाणि जी महाराज व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया का आभार व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के संरक्षक शिवचरण पुरोहित, अध्यक्ष पवन शर्मा, युवा अध्यक्ष ललित जोशी, समाजसेवी एडवोकेट नरेश शर्मा व श्री श्याम सेवा समिति पिलानी के व्यवस्थापक अरूण भौमिया बिल्लू ने बधाई संदेश प्रेषित किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!