सूरजगढ़ चौक पर सुशासन रथ का भव्य स्वागत: अटल जी की जयंती पर जनसभा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन रथ नगर पालिका सूरजगढ़ चौक पर पहुंचा, जहां एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष अहलावत थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने की, जबकि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, बुहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, बुहाना ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव तथा पचेरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी।
सुशासन रथ सूरजगढ़ नगर पालिका चौक पहुंचने पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू परिषद चिड़ावा जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, विकास भालोठिया, प्रमोद डैला, विनोद शर्मा, सज्जन हलवाई, विनोद खेतान, विजेन्द्र झाझडिया, नरेंद्र अरड़ावतिया, मनीष जांगिड़, रमेश चितौसा, मंडल अध्यक्ष सूरजगढ़ शहर कृष्ण सैनी, राजेंद्र सोकरीया, मनोज शर्मा, संतोष कुमावत, आवाज सिंह यादव, रणवीर नाडा, सुरेंद्र यादव, पार्वती देवी, सुशील गुर्जर, संजय गोयल, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवाराम गुप्ता ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!