झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के सर्दी में कोई न ठिठुरे अभियान के अन्तर्गत झुंझुनू निवासी सूरत प्रवासी मनीष कुमार एवं मुकेश कुमार बंका सुपुत्र पवन कुमार बंका के सौजन्य से तुलसी दिवस के शुभ अवसर पर श्री राणी सतीजी मंदिर के पीछे बसी झुग्गी झोपड़ियों के जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण गुरुवार सुबह 9 बजे किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, दिवाकर शर्मा, पूर्व पार्षद विजय कुमार सैनी एवं शिवरतन पंसारी उपस्थित थे, जिनका दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान ने स्वागत अभिनंदन किया। विदित है कि सूरत प्रवासी पवन कुमार बंका परिवार की ओर से न केवल प्रतिवर्ष कंबल वितरण किया जाता है अपितु श्री गोपाल गौशाला सहित अन्य संस्थाओं में भी सराहनीय योगदान रहता है।
पवन कुमार बंका सूरत के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को किया गया तुलसी दिवस पर कंबल वितरण
By -
December 25, 2025
0
Tags: