सर्दी में वृद्धजनो को वितरित किया 31 किलो पुष्टिवर्धक च्यवनप्राश व कंबल

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गोविंदराम बासोतिया चैरिटेबल ट्रस्ट नवलगढ़ व उनके परिवार के सौजन्य से व विप्र कल्याण संस्थान के तत्वावधान में विप्र फाउंडेशन व विप्र कल्याण संस्थान के तत्वावधान में सर्दी के मौसम को देखते हुए शहर के 31 जरूरतमंद वयो वृद्धजन को चयनित कर स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी बासोतिया की स्मृति में आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि के 1-1 किलो के 31 डब्बे चवनप्राश के एवं कंबल वितरण किए गए। ट्रस्ट के सचिव विफा व गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विजय बासोतिया ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से प्रत्येक शर्दी के मौसम में मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए वयोवृद्ध जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्यवर्धक सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति वृद्धों को स्वास्थ्य लाभ हेतु औषधीय गुणों से परिपूर्ण निशुल्क 31 किलो च्यवनप्राश के साथ 31 गर्म कंबल भी वितरित किए गए। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सहयोग प्रदान कर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य हेतु उपयोगी वस्तु उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर गौड ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर, विफा के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक सुशील जोशी एडवोकेट, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, पवन पाण्डेय, मंत्री रमेश चोमाल, मनोज व्यास, शिक्षाविद सत्यनारायण शर्मा, गोपीराम पुरोहित, विकास पुरोहित, पं.हरि किशन शुक्ला, विजय बियाला, आदित्य बियला आदि ने वितरण में अपना सहयोग दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!