अटल जी के जन्मदिन पर शहीदों का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती उत्सव के रूप में मनाई गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत जिला संयोजक संदीप पारीक के नेतृत्व में ग्राम मोरवा में शहीदों का सम्मान किया गया। शहीद रामू सिंह एवं कैप्टन धनवंत शर्मा का सम्मान किया गया व शहीद परिवार का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर संदीप पारीक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक ने आए हुए सभी ग्रामीण मातृशक्ति और युवाओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच रामू सिंह, बीडीसी महेश, जगत सिंह, सुमन लता, ईश्वर सिंह, मुकेश शर्मा, राजेश सिंह, मदन वर्मा, गोवर्धन, मदन शर्मा, कमल कांत शर्मा, प्रमोद, सोसाइटी मंडल अध्यक्ष सुशील पारीक, किसान मोर्चा के ग्रामीण मंडल संयोजक संतोष आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!