झुंझुनूवाला परिवार के द्वारा बेटियों को प्रदान किए गए जूते, जुराब और मिठाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्री कृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजगढ़ की कक्षा 1 से 12 तक की समस्त बेटियों को झुंझुनूवाला परिवार के द्वारा जूते, जुराब और मिठाई वितरित की गई। डॉ.अनिल कुमार शर्मा अनमोल ने बताया कि संत कुमार जी झुन्झुनूवाला के द्वारा विद्यालय की 381 बेटियों को जूते, जुराब और मिठाई और 100-100 रू प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कुमार झुनझुनवाला थे। वही विशिष्ट अतिथि डॉ.सुहास, डॉ.मोनिका, मनन, राधिका, सुदर्शन जी महाराज, प्राचार्य डॉ.रवि शर्मा, एसीबीओ अनिल कुमार शर्मा, सज्जन कुल्हार सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एसएमसी अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी सज्जन अग्रवाल के नेतृत्व में आए हुए अतिथियों का साफा पहनाकर एवं श्याम बाबा की फोटो भेटकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त बेटियों को 500-500 रू का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.अनिल शर्मा अनमोल के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!