पिलानी के लिए गौरव का क्षण: सीबीएसई मास्टर ट्रेनर राजन शर्मा द्वारा ‘खेलों के माध्यम से मूल्य शिक्षा’ पर राष्ट्रीय स्तर की प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रभावी संचालन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है कि यहाँ के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ सीबीएसई मास्टर ट्रेनर बिरला स्कूल पिलानी के राजन शर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भोपाल के विशेष आमंत्रण पर विद्यालय प्रधानाचार्यों हेतु आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल एवं प्रभावशाली संचालन किया। यह कार्यशाला ‘खेलों के माध्यम से मूल्य शिक्षा (Value Education Through Sports)’ विषय पर केंद्रित रही। उल्लेखनीय है कि इस विषय पर सीबीएसई द्वारा विकसित प्रशिक्षण मैनुअल के कंटेंट डेवलपर टीम में भी राजन शर्मा हैं। उनके द्वारा तैयार की गई यह प्रशिक्षण सामग्री देशभर में सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में उपयोग की जा रही है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सहयोग भावना एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करना है। यह कार्यशाला सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यालय प्रधानाचार्यों ने सक्रिय सहभागिता की। शर्मा ने अपने दीर्घ शैक्षिक अनुभव, विषय की गहन समझ तथा प्रभावी प्रशिक्षण शैली के माध्यम से सत्रों को अत्यंत सारगर्भित, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक बनाया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य के अनुरूप तथा अत्यंत उपयोगी बताया। सीबीएसई मास्टर ट्रेनर के रूप में हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुके राजन शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल पिलानी का गौरव बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट प्रतिष्ठा भी प्राप्त हुई है। निश्चित रूप से राजन शर्मा जन जागरण का काम कर रहे हैं तथा नई पीढ़ियों के प्रेरणास्त्रोत हैं ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!