जयपुर/चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर की प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी तिवाड़ी ने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क) अंतिम वर्ष की थिसिस में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर ले कॉर्बूज़ियर गोल्ड मेडल हासिल कर विश्वविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में उन्हें प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने हिमांशी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। हिमांशी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके ताऊजी प्रभुशरण एवं पिता अंजनी कुमार तिवाड़ी ने इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।
हिमांशी की इस सफलता पर चिड़ावा शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।